जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश! शैक्षणिक संस्थान बंद, लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

Jammu Kashmir: Heavy rain in Jammu and Kashmir! Educational institutions closed, people advised to stay alert

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए गुरुवार यानी की आज 28 अगस्त को बंद रहेंगे। ये जानकारी शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने दी। इटू ने बुधवार 27 अगस्त को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, खराब मौसम को देखते हुए जम्मू कश्मीर के स्कूल और कॉलेज कल (28.08.2025) बंद रहेंगे।  Jammu Kashmir

Read Also: Jammu Landslide: वैष्णो देवी मार्ग पर हुए हादसे में मृतको की संख्या बढ़ी, पीएम मोदी ने जताया दुख, रेलवे ने रद्द की रेलगाड़ियां

यह फैसला जम्मू क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और बुधवार को कश्मीर घाटी में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच लिया गया है। जम्मू में स्कूल सोमवार से बंद हैं। वहीं कश्मीर घाटी के छह जिलों – अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, बडगाम और श्रीनगर – में शैक्षणिक संस्थान बुधवार को एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए। भारी बारिश के कारण पूरे जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।  Jammu Kashmir

Read Also: एक सितंबर से शुरू होगा ‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ अभियान

कश्मीर में झेलम नदी और दूसरी नदियों का जलस्तर बाढ़ की घोषणा के निशान से ऊपर बह रहा है, जबकि जम्मू संभाग में नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। बुधवार को लगातार चौथे दिन मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण निचले इलाकों से हजारों लोगों को निकाला गया। मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू संभाग और दक्षिण एवं मध्य कश्मीर के कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। साथ ही कहा है कि गुरुवार और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *