Minneapolis: अमेरिकी स्कूल में प्रार्थना के समय भीषण गोलीबारी, दो बच्चों की दर्दनाक मौत… 17 घायल

Minneapolis:

Minneapolis: अमेरिका में मिनियापोलिस के एक कैथोलिक स्कूल में बुधवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एक हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी और 17 अन्य लोग घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।पुलिस के अनुसार, घायलों में 14 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र छह से 15 साल के बीच है।तीन घायलों की उम्र 80 वर्ष के आसपास है और वह गिरजाघर के सदस्य हैं।Minneapolis: 

Read also- Naxalites: बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि किसी भी राज्य, समुदाय या स्कूल को ऐसा दिन कभी न देखना पड़े।’व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंसा के मूर्खतापूर्ण कृत्यों का शिकार बने लोगों के सम्मान में रविवार तक सभी सरकारी इमारतों के झंडे आधे झुकाने का आदेश दिया है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि कई बच्चों को अपने साथियों के शवों के ऊपर से गुजरना पड़ा।Minneapolis: 

Read also- Trump Tariff: आगरा जूता उद्योग पर बुरा असर डाल सकता है अमेरिकी टैरिफ, कारोबारियों ने जताई चिंता

पुलिस प्रमुख ओ’हारा ने बताया कि कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई बच्चे व कर्मचारी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है, जिसने घटना में इस्तेमाल हथियार कानूनी रूप से खरीदे थे और वह अकेले ही वारदात में शामिल था।संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इस हमले को कैथोलिक समुदाय को निशाना बनाने वाली घरेलू आतंकवाद और नफरत की घटना करार दिया है।Minneapolis: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *