Bihar: वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन से पहले राहुल गांधी समेत ‘इंडिया’ गठबंधन नेताओं ने निकाला मार्च

Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेताओं ने बिहार में “वोटर अधिकार यात्रा” के समापन से पहले सोमवार को मार्च शुरू किया।गांधी मैदान से निकाला गया ये मार्च पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंबेडकर पार्क में खत्म होना है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौर ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, “चाहे कुछ हो जाए, हमारे नेता राहुल गांधी जी और ‘इंडिया’ गठबंधन के दूसरे शीर्ष नेता आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।“Bihar

Read also-  SCO Summit: मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान आतंकवाद पर जताई चिंता

मार्च के आखिर में गठबंधन के प्रमुख नेताओं का संबोधन हो सकता है। इस मार्च को “गांधी से आंबेडकर” नाम दिया गया है।राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और कई नेताओं ने मार्च शुरू करने से पहले गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एम ए बेबी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और कई अन्य नेता उपस्थित थे।’वोटर अधिकार यात्रा’ 25 जिलों में 110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी और इसमें 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई।Bihar

Read also- Dehradun: उत्तराखंड में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, बरतें सावधानी

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी और निर्वाचन आयोग पर तीखे हमले बोले।उन्होंने जगह-जगह “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा लगाया।यात्रा के 14वें दिन शनिवार को राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में शुरू हुई ये “क्रांति” पूरे देश में फैलने जा रही है और अब बीजेपी को वोट और चुनाव की चोरी नहीं करने दी जाएगी।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हुए।Bihar

सासाराम से 17 अगस्त को निकाली गई इस यात्रा को बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के व्यापक चुनाव अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि बिहार के लोगों ने राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं की इस यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दिया है।ये यात्रा रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर और कुछ अन्य क्षेत्रों से गुजरी।Bihar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *