Dehradun: उत्तराखंड में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, बरतें सावधानी

Dehradun:

Dehradun: मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार और मंगलवार के लिए उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अधिकारियों को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने का आदेश दिया है।देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार के लिए सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है।Dehradun

जिसमें कुछ जगहों पर बहुत भारी और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।मौसम विभाग ने दो सितंबर के लिए देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर बहुत भारी से लेकर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।Dehradun

Read also- Women’s World Cup: ICC का बड़ा ऐलान, महिला विश्व कप विजेता टीम को मिलेगी 40 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि

इस पूर्वानुमान के बीच देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चंपावत सहित कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को जरूरी आदेश दिए हैं और जिन जगहों पर जलभराव की संभावना है, वहां नावें, जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तैनात किए गए हैं।कुमार ने कहा, “इस समय राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। शेष जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह उत्तराखंड के कुल जिलों में बारिश हो रही है।Dehradun

Read also-Afghanistan: भूकंप से थर्राया अफगानिस्तान, 800 की मौत…. 6.0 रही भूकंप की तीव्रता

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव के हालात देखे जा रहे हैं। अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई है, केवल कुछ दुर्घटनाएँ हुई हैं, जहाँ से लोगों को बचाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ तीन बैठकें की हैं और उन्हें निर्देश दिए हैं। जिन स्थानों पर जलभराव की संभावना है, वहाँ नावें, जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तैनात किए गए हैं। अभी तक कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है।वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण होंगे और आम लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) से हालात पर नजर रखने को कहा क्योंकि कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की संभावना अधिक है।Dehradun

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *