Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा में टीडीके लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र का किया उद्घाटन

Ashwini Vaishnaw, #Haryana, #TDK, #LithiumIonBattery, #BatteryPlant, #RenewableEnergy, #SustainableDevelopment, #CleanEnergy, #IndianIndustry, #Innovation,

Ashwini Vaishnaw : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा के सोहना में जापान की कंपनी टीडीके कॉरपोरेशन के लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।वैष्णव ने उद्घाटन के बाद कहा कि हरियाणा के सोहना में कारखाना देश में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण मूल्य श्रृंखला को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिशों का हिस्सा है।मंत्री ने कहा कि मोबाइल फोन व घड़ियों, ईयरबड, एयरपॉड और लैपटॉप जैसे उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियां अब भारत में टीडीके कॉर्पोरेशन के इस अत्यंत उन्नत संयंत्र में बनाई जाएंगी.Ashwini Vaishnaw

Read also- Community Meeting : संघ की समन्वय बैठक में जनजातीय क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों पर होगी चर्चा

ये संयंत्र हर साल करीब 20 करोड़ बैटरी पैक का निर्माण करेगा।टीडीके, एपल समेत प्रमुख मोबाइल फोन कंपनियों, लैपटॉप विनिर्माताओं और दूसरे वायरलेस उपकरणों को बैटरियां प्रदान करता है।वैष्णव ने कहा कि देश में मोबाइल फोन क्षेत्र में हर साल करीब 50 करोड़ सेल पैक की जरूरत होती है।मंत्री ने कहा कि इसका मतलब है कि करीब 40 प्रतिशत क्षमता इसी कारखाने से पूरी होगी। इस कारखाने में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। मैं ये कारखाना स्थापित करने में सहयोग देने के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करता हूं.Ashwini Vaishnaw

Read also- Community Meeting : संघ की समन्वय बैठक में जनजातीय क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों पर होगी चर्चा

उन्होंने कहा कि ये कारखाना 5,000 से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार पैदा करेगा। हरियाणा के उद्योग और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि ये कारखाना करीब 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है।ऊर्जा समाधान व्यवसाय कंपनी टीडीके के मुख्य कार्यपालक अधिकारी फुमियो शशिदा ने कहा कि कारखाना इस कैलेंडर वर्ष की चौथी तिमाही में छोटे पैमाने पर उत्पादन शुरू करेगा। ग्राहकों की मांग के आधार पर धीरे-धीरे इसे 20 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाएगा.Ashwini Vaishnaw

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *