उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी AIMIM

AIMIM:

AIMIM: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को अपनी पार्टी का समर्थन देने का शनिवार को ऐलान किया।ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि “तेलंगाना सीएमओ” ने उनसे बात की और नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में रेड्डी की उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “तेलंगाना सीएमओ ने आज मुझसे बात की और अनुरोध किया कि हम उपराष्ट्रपति चुनाव में न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करें।AIMIM

Read also- संभल प्रशासन ने अतिक्रमण जमीन को कराया कब्जा मुक्त, विधायक पर लगे गंभीर आरोप

एआईएमआईएम न्यायमूर्ति रेड्डी को अपना समर्थन देगी जो हैदराबाद के हैं और सम्मानित न्यायविद हैं।हैदराबाद के सांसद ने कहा कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रेड्डी से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।ओवैसी लोकसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का प्रतिनिधित्व करते हैं।AIMIM

Read also-Yamuna: दिल्लीवासियों के लिए फौरी राहत, यमुना जलस्तर कम होकर 206 मीटर से नीचे पहुंचा

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *