दिल्ली पुलिस ने मारिजुआना सप्लाई रैकेट का किया भंडाफोड़, 51 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार

Delhi: Delhi Police busted marijuana supply racket, 4 arrested with 51 kg of ganja

Delhi: दक्षिणी जिला पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51 किलो गांजा बरामद किया है। गिरोह का सरगना बिहार से कूरियर के जरिये गांजा भेजता था और फिर यहां दिल्ली एनसीआर में उसकी आपूर्ति की जाती थी।

Read Also: रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, उचित सत्यापन के बाद ही आवाजाही की अनुमति

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि रोशन (22), धीरेन्द्र सिंह (20), रवि कुमार (19) और दीना नाथ (22) के पास से 51 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया गया, जिन्हें अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार झा ने बताया कि आठ सितंबर को एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को सूचना मिली थी कि साकेत इलाके में दो तस्कर गांजा लेकर आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खिड़की एक्सटेंशन के पास शाम करीब 4.30 बजे एक आटो को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट के पीछे से 25.896 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ऑटो में सवार रवि रोशन और धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि नशा तस्करी का यह पूरा गिरोह बिहार से चंदन नामक व्यक्ति चलाता है। वह गांजे की खेप को कूरियर के जरिए दिल्ली भिजवाता है, जिसे गिरोह के सदस्य यहां से उसे दिल्ली-एनसीआर में उसकी आपूर्ति करते हैं,जिनमें रवि कुमार भी शामिल था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Read Also: लेह में ‘रन फॉर फन’ मैराथन का आयोजन, 1,650 धावक हुए शामिल

इसके बाद 12 सितंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि डीटीडीसी कूरियर सर्विस से गांजे का पार्सल आने वाला है। टीम ने मोती नगर के पास घेराबंदी की और वहां पहुंचे दीना नाथ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 25.796 किलो गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल बरामदगी 51.692 किलो गांजा तक पहुंची। पुलिस पकड़े गए आरोपितों के नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *