Congress: प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में निर्वाचन आयोग संलिप्त

Congress:

Congress: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है। उन्होंने लोगों से राहुल गांधी का संवाददाता सम्मेलन देखने का आग्रह किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि लोगों को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘सभी लोगों का उनका संवाददाता सम्मेलन देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हमारे देश में क्या हो रहा है और कैसे निर्वाचन आयोग हमारे देश में चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है।’’Congress:

Read also-Election Commission: वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं- निर्वाचन आयोग

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम सभी को लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत है। हमें संविधान के लिए लड़ने की जरूरत है, हमें अपने देश के लिए लड़ने की ज़रूरत है।’’कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार “लोकतंत्र की हत्या करने वालों” औऱ “वोट चोरों” की रक्षा कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक हफ्ते में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।Congress:

Read also- Uttarakhand: चमोली के नंदानगर में भारी बारिश से भूस्खलन, सात लापता

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में वोट डिलीट करने के सबूत पेश किए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के संरक्षण में कांग्रेस समर्थकों के वोट जानबूझकर हटाए जा रहे हैं. राहुल गांधी ने गवाहों के बयान और दस्तावेज़ भी पेश किए। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। राहुल गांधी बोले  दलित और ओबीसी समुदाय के वोटर्स को निशाना बनाया गया है. उन्होंने चुनाव आयोग को लोकतंत्र को कमज़ोर करने का भी आरोप लगाया

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *