Chhattisgarh: कोंडागांव में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से तीन लोगों की मौत

Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान दर्शकों के लिए लगाए गए एक टेंट के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को बड़ेराजपुर विकास खंड के रावसवाही गांव में कबड्डी मैच के दौरान हुई। अधिकारी ने बताया कि अचानक आए तूफान के कारण 11 केवी की बिजली की लाइन मैदान पर लगाए गए टेंट के लोहे के खंभे से छू गई, जिसके कारण कई दर्शकों को बिजली का झटका लगा।Chhattisgarh

Read also- आज शाम राष्ट्र के नाम पीएम का संबोधन, जीएसटी सुधार पर कर सकते हैं चर्चा

स्थानीय ग्रामीणों ने छह घायलों को विश्रामपुरी के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आधुनिक चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश नेताम, श्यामलाल नेताम और सुनील शोरी के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।Chhattisgarh

Read also- Jammu and Kashmir: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील में सफाई अभियान किया शुरू

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *