मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर रोक, जानें क्या है वजह?

Madhya Pradesh: Sale of Coldrif cough syrup banned in Madhya Pradesh, know the reason?

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है। छिंदवाड़ा जिले में सात सितंबर से संदिग्ध किडनी संक्रमण के कारण नौ बच्चों की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार 4 अक्टूबर को ये कार्रवाई की।

Read Also: Punjab: पुलिस ने मोगा में 3 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 सितंबर को कहा, छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण बच्चों की मौत बेहद दुखद है। पूरे मध्य प्रदेश में इस सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

Read Also: कोलकाता में रेड रोड पर होने वाले ‘दुर्गा पूजा कार्निवल’ के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यह सिरप कांचीपुरम की एक फैक्ट्री में बनाया गया था। घटना के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आज सुबह प्राप्त हुई और कड़ी कार्रवाई की गई है। बच्चों की दुखद मौतों के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई जारी है। यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए राज्य स्तर पर भी एक टीम गठित की गई है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *