अमिताभ बच्चन ने 50.63 करोड़ का बंगला किया गिफ्ट,जानें खुद कहां रहेंगे बिग बी

टीवी इंडस्ट्री का दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से जु़ड़ी खबर सामने आ रही हैं । अभिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को जुहू वाला बंगला ‘प्रतीक्षा’ गिफ्ट कर दिया है। आपको बता दे कि 8 नवंबर 2023 को इस घर की डीड साइन की गई । जिसमे 50.56 लाख रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी के दिए गए हैं । दरअसल ‘प्रतीक्षा’ दो प्लॉट्स में बना हुआ है।

अमिताभ ने बेटी के नाम किया बंगला

ऐसे में दो डीड्स साइन हुई हैं. पहली अमिताभ, जया और श्वेता के बीच जो प्लॉट नंबर 14 के लिए साइन की गई है> यहां ‘प्रतीक्षा’ बंगला विट्ठलनगर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड, जेवीपीडी स्कीम, जुहू में बना है। यह 890.47 स्क्वावयर मीटर्स में बना है. इसकी के साथ ‘प्रतीक्षा’ प्लॉट नंबर 15 में भी बना है। यह 674 स्क्वायर मीटर का एरिया कवर करता है।

 Read also – राजस्थान के बारां में मतदान केंद्र को मंडप की तरह सजाया गया

प्रतीक्षा’ की श्वेता नई मालकिन बन चुकी है। बता दें कि अमिताभ बच्चन के तीन बंगले हैं. ‘प्रतीक्षा’, ‘जलसा’ और ‘जनक’. इनमें से ‘जलसा’ में अमिताभ खुद रहते हैं। जया बच्चन के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर ही अमिताभ परिवार संग फोटोज अपलोड करते हैं। जिसमें ‘जलसा’ के अंदर का इंटीरियर नजर आता है। बंगला काफी आलीशान बना हुआ है। काफी बड़ा गार्डन है। जिसमें पेड-पौधे लगे हैं और सीटिंग एरिया भी बनाया हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *