भुज वायु सेना का ‘नो योर फोर्सेस’ अभियान, युवाओं में बढ़ाया देशभक्ति का जज्बा

Gujarat: Bhuj Air Force's 'Know Your Forces' campaign, boosts patriotism among youth

Gujarat: गुजरात में भुज वायु सेना ने ‘नो योर फोर्सेस’ अभियान के तहत हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों को वायुसेना के आधुनिक हथियारों, रडार, मिसाइलों और विमानों की जानकारी दी गई। Gujarat

Read Also: राहुल गांधी का कोलंबिया में बड़ा बयान, लोकतंत्र और सम्मान के लिए लड़ना जरूरी

ये आठ अक्टूबर को होने वाले वायु सेना दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में छात्र, बच्चे, स्कूल एनसीसी कैडेट, सेवानिवृत्त सैनिक, उनके परिवार और नागरिक इस प्रदर्शन के साक्षी बने। इसके अलावा,1971 के युद्ध में मदद करने वाली भुज की बहादुर महिलाओं को सम्मानित किया।

ये प्रदर्शनी राष्ट्रीय सुरक्षा में वायु सेना की भूमिका को उजागर करने और युवाओं को वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। वायु सेना के जवानों ने अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं और तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करने के साथ-साथ आम नागरिकों को आधुनिक उपकरणों की जानकारी भी दी गई।  Gujarat

Read Also: PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा! 8 अक्टूबर को नवी मुंबई हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

प्रदर्शनी में रोहिणी रडार, गरुड़ बल उपकरण, पी-19 रडार और पेचोरा मिसाइल के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए वायु सेना के हथियारों को भी प्रदर्शित किया गया। इसमें लड़ाकू विमान, दुश्मन के विमानों और ड्रोन को मार गिराने के लिए इस्तेमाल की गई अलग-अलग मिसाइलें और रडार सिस्टम भी प्रदर्शित किए गए। वायु सेना के ‘गरुड़ स्पेशल फोर्सेस’ के इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग हथियारों और उपकरणों की जानकारी दी गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *