Jammu Weather: जम्मू कश्मीर में गर्मी ने समय से पहले दी दस्तक, वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाईजरी जारी

Jammu Weather: मार्च का महीना अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर का रियासी जिला भी इससे अछूता नहीं है। कटरा में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी और लू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। Jammu Weather:

Read Also: देखभाल करने वाली महिला ने परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी के साथ आएं।उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हल्के सूती कपड़े पहनें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और यात्रा शुरू करने से पहले अच्छा खाना खाएं, ताकि रास्ते में कोई परेशानी न हो। Jammu Weather:

Read Also: Israel Iran War: इजराइल ने तेहरान में हवाई हमले किए तेज, ईरान में 800 लोगों की दर्दनाक मौत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *