ACA: विशाखापत्तनम स्टेडियम में बनेगा मिताली राज और रवि कल्पना के नाम पर स्टैंड

ACA: आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ (ACA ) रविवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दो स्टैंड का नाम पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और आंध्र की खिलाड़ी रवि कल्पना के नाम पर रखेगा।मिताली राज स्टैंड और रवि कल्पना गेट का उद्घाटन 12 अक्टूबर को होगा, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 मैच से ठीक पहले होने जा रहा है।ACA:

Read Also- Odisha: कटक में प्रशासन ने दी कर्फ्यू में ढील, धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही जिंदगी

एसीए के मुख्य संचालन अधिकारी गिरीश डोगरे ने पीटीआई वीडियो को बताया, “ये पहल हमारे अध्यक्ष श्री केसिनेनी शिवनाथ के नेतृत्व में की गई है। उन्होंने एक स्टैंड का नाम मिताली राज के नाम पर और स्टैंड के बगल वाले गेट का नाम आंध्र प्रदेश की ओर से खेलने वाली रवि कल्पना के नाम पर रखने का फैसला किया है।”उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास पहले से ही वेणुगोपाल राव और एमएसके प्रसाद जैसे प्रमुख क्रिकेटर थे। उनके नाम पर पहले से ही दो गेट हैं। अब, हम इसे महिला क्रिकेटरों को समर्पित कर रहे हैं।ACA:

Read Also- अरविंद केजरीवाल को मिला नया ठिकाना, 95 लोधी एस्टेट का टाइम-7 बंगला किया गया आवंटित

ये 12 अक्टूबर को होगा। हमने आईसीसी और बीसीसीआई से अनुमति मांगी है, ये टॉस के ठीक बाद होगा।”विश्व कप की तैयारियों के बारे में अधिकारी ने पुष्टि की कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के टिकट बिक चुके हैं और दक्षिण अफ्रीका मैच की टिकटें लगभग पूरी हो चुकी हैं।उन्होंने बताया, “तैयारियां अच्छी चल रही हैं। आज दिन खत्म होने तक हमारे पास लगभग सभी टिकट बिक जाएंगे, पिच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये वाकई बहुत अच्छी पिच है। इस पर समय के साथ अच्छे मैच हुए हैं और बीसीसीआई के क्यूरेटर की निगरानी में मुझे उम्मीद है कि ये मैच भी अच्छा होगा।”ACA:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *