कफ सिरप पर देश में गरमाई सियासत, उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर CBI जांच का किया अनुरोध

UP Primary School Merger,supreme court on school merger,स्कूल मर्जर विवाद,उत्तर प्रदेश,सुप्रीम कोर्ट

Delhi: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कथित तौर पर जहरीले कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके इसकी जांच और औषधि सुरक्षा तंत्र में प्रणालीगत सुधार का अनुरोध किया गया है। वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर जनहित याचिका में इन घटनाओं की अदालत की निगरानी में जांच का अनुरोध किया गया है।साथ ही उच्चतम न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति के गठन का आग्रह भी किया गया है। Delhi:

Read Also: दिल्ली में आज मौसम का ट्रिपल अटैक! आंधी, बिजली और बारिश के साथ येलो अलर्ट

जनहित याचिका में अनुरोध किया गया है कि विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर जहरीले कफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मौत से संबंधित सभी लंबित प्राथमिकी और जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को हस्तांतरित कर दी जाएं।इसमें निष्पक्षता और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में जांच का अनुरोध किया गया है।याचिका में दलील दी गई है कि अलग-अलग राज्य-स्तरीय जांचों के कारण जवाबदेही भी बंट गई है, जिससे बार-बार चूक हो रही है और खतरनाक ‘फॉर्मूलेशन’ (औषधि) बाजार में पहुंच रहे हैं। Delhi:

Read Also: केरल के सबरीमला मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी दर्शन, देवस्वोम मंत्री ने दी जानकारी

ये याचिका मध्य प्रदेश और राजस्थान से कथित तौर पर एक खास तरह का कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत होने की खबरों के बीच आयी है।याचिका में अदालत से केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर एक न्यायिक या विशेषज्ञ निकाय गठित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है ताकि उन नियामक कमियों की पहचान की जा सके जिनके कारण घटिया दवाइयां बाजार में पहुंचीं।Delhi

इसमें अदालत से यह भी आग्रह किया गया है कि आगे किसी भी बिक्री या निर्यात की अनुमति देने से पहले सभी संदिग्ध उत्पादों का एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं के माध्यम से विषाक्तता परीक्षण अनिवार्य किया जाए। Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *