PM Modi: PM मोदी ने मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत को मुख्यधारा में लाने पर दिया जोर

PM Modi: PM Modi stressed on mainstreaming the conversation on mental health

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी की आज 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अपने संदेश में एक ऐसा माहौल बनाने का आह्वान किया जहां मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत अधिक से अधिक मुख्यधारा में आए।  PM Modi:

Read Also: बाइकों की टक्कर के बाद बैतूल में तनाव, 5 लोग गिरफ्तार

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस इस बात की पुरजोर याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है। उन्होंने कहा, तेज गति से भागती दुनिया में, यह दिन दूसरों के प्रति करुणा दिखाने और उसे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करता है। मोदी ने लिखा, आइए हम सामूहिक रूप से ऐसा माहौल बनाने के लिए काम करें जहां मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत ज्यादा से ज्यादा मुख्यधारा में आए।इस क्षेत्र में काम करने वाले और दूसरों को स्वस्थ होने और खुशी पाने में मदद करने वाले सभी लोगों को मेरी बधाई।

Read Also: उच्चतम न्यायालय ने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य के दर्जे की याचिकाओं पर जवाब के लिए केंद्र को दिए 4 सप्ताह

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का समग्र उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरुकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयासों को गति देना है।  PM Modi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *