वन विभाग ने शेरनी की ‘संदिग्ध मौत’ के सिलसिले में दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

Gujarat: Forest department files FIR in connection with lioness's 'suspicious death', probe begins

Gujarat: गुजरात (Gujarat) वन विभाग ने दो दिन पहले अमरेली जिले में एक शेरनी के मृत पाए जाने के बाद उसकी ‘‘संदिग्ध’’ मौत के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार 11 अक्टूबर को यह जानकारी दी।

Read Also: Barbados Conference: लोकसभा अध्यक्ष ने बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की आम सभा को संबोधित किया

अमरेली जिले के लिलिया रेंज में मोटा कानकोट गांव के राजस्व क्षेत्र में गुरुवार को शेरनी मृत मिली थी। सहायक वन संरक्षक (अमरेली) विरालसिंह चावड़ा ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पशु बचाव केंद्र पहुंचाया।  Gujarat

Read Also: Namo Bharat: नमो भारत आरआरटीएस को बावल तक मिली मंजूरी – राव इंद्रजीत सिंह

चावड़ा ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शिकार से संबंधित धारा भी शामिल है। गुजरात बब्बर शेरों का एकमात्र निवास स्थान है। इस साल मई में हुई एक गणना के अनुसार, बब्बर शेरों की संख्या 891 है, जो पांच साल पहले की संख्या 674 से काफ़ी ज़्यादा है। न सिर्फ़ संख्या में 217 की वृद्धि हुई, बल्कि यह जानवर अपने पारंपरिक आवास, गिर राष्ट्रीय उद्यान के बाहर भी पाया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *