Sports News: टी20 विश्व कप में फैंस को भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद, अफ्रीका की जीत…

 Sports News:

Sports News: दक्षिण अफ्रीका की भारत पर 76 रनों की शानदार जीत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले सुपर 8 मुकाबले से पहले प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रोटियाज के इस दबदबे से टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की संभावनाएं बेहतर होंगी। समर्थक डेविड मिलर, देवाल्ड ब्रेविस और एडन मार्कराम की दक्षिण अफ्रीकी तिकड़ी पर अपनी उम्मीदें लगाए बैठे हैं और कई लोग मिलर को “किलर मिलर” कह रहे हैं। Sports News:

Read Also: गुरुग्राम: प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने भेजा कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, आरोपी गिरफ्तार

एक प्रशंसक ने कहा, “किलर मिलर ने साबित कर दिया कि वो बड़े मौकों के लिए ही बने हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका इसी फॉर्म को बरकरार रखता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने का भारत का रास्ता और भी साफ हो जाएगा।प्रोटीज टीम से उम्मीदें अभी भी बहुत हैं। एक और समर्थक ने कहा, “हम मिलर, ब्रेविस और मार्कराम से कमान संभालने की उम्मीद कर रहे हैं। यह एक मजबूत टीम है। Sports News:

Read Also:इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- मोदी ‘मित्र से बढ़कर’ हैं

वे इस बार विश्व कप जीतने के हकदार हैं।”दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसक चाहते हैं कि उनकी टीम शानदार जीत हासिल करे और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करे। वो टीम की मजबूती की प्रशंसा कर रहे हैं। एक स्थानीय क्रिकेट प्रेमी ने कहा, “अगर अफ्रीका शानदार जीत हासिल करता है, तो भारत के लिए सब कुछ अच्छा हो जाएगा।

”एक और प्रशंसक ने दक्षिण अफ्रीका की सामूहिक गेंदबाजी और लगातार बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा, “प्रोटीज टीम बल्ले और गेंद दोनों से मजबूत रही है। वे एक बहुत मजबूत टीम हैं।”उन्होंने आगे कहा, “जैनसन और महाराज घातक रहे हैं और क्रीज पर मिलर की मौजूदगी से टीम को सुकून मिलता है।” Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *