BJP: मंगोलिया के विकास में भारत विश्वसनीय साझेदार- प्रधानमंत्री मोदी

BJP: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के साथ व्यापक वार्ता के बाद मंगलवार को कहा कि भारत मंगोलिया के विकास में एक “दृढ़ और विश्वसनीय साझेदार” रहा है।उखना सोमवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति के रूप में ये उनकी पहली भारत यात्रा है।मंगोलिया के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि भारत मंगोलिया के लोगों को मुफ्त ई-वीजा उपलब्ध कराएगा।BJP: 

Read Also: IPS सुसाइड केस: IPS ओम प्रकाश सिंह को बनाया गया हरियाणा का कार्यकारी DGP

मोदी ने कहा, “भारत और मंगोलिया के बीच संबंध केवल कूटनीतिक नहीं हैं। इसमें आध्यात्मिक जुड़ाव भी है।”उन्होंने कहा, “सदियों से दोनों देश बौद्ध धर्म के सिद्धांतों से बंधे हुए हैं, यही वजह है कि हमें आध्यात्मिक सहोदर भी कहा जाता है।मोदी ने कहा कि मंगोलिया की विकास गाथा में भारत एक “दृढ़ और विश्वसनीय” साझेदार रहा है।BJP: 

Read Also: IPS सुसाइड केस: IPS ओम प्रकाश सिंह को बनाया गया हरियाणा का कार्यकारी DGP

उन्होंने कहा, “भारत की 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता से निर्मित की जा रही तेल रिफाइनरी परियोजना मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगी।भारत और मंगोलिया के बीच राजनयिक संबंध 1955 में स्थापित हुए थे। दोनों देशों के बीच साझेदारी रक्षा और सुरक्षा, ऊर्जा, खनन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में फैली हुई है।BJP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *