IPS सुसाइड केस: IPS ओम प्रकाश सिंह को बनाया गया हरियाणा का कार्यकारी DGP

DGP

हरियाणा में IPS वाई पूरण कुमार के सुसाइड का मामला काफी गरमाया हुआ है। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और सियासी वार-पलटवार भी तेज हो गए हैं। वहीं हरियाणा सरकार ने IPS सुसाइड केस में बड़ा एक्शन लेते हुए DGP शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है और इसके दूसरी तरफ उनकी जगह IPS ओम प्रकाश सिंह को हरियाणा DGP का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

Read Also: इंदौर में मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नाबालिग लड़की समेत 3 की मौत और 24 लोग घायल

आपको बता दें, हरियाणा सरकार की ओर से DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद अब IPS ओम प्रकाश सिंह को हरियाणा DGP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओपी सिंह हरियाणा कैडर के 1992 बैच के IPS अधिकारी एवं मशहूर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं।

गौरतलब है, IPS वाई पूरण कुमार के सुसाइड के बाद मिले फाइनल नोट में DGP समेत 13 IPS अधिकारियों पर सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसी के चलते परिजन अब अफसरों पर कार्रवाई का मांग को लेकर जिद पर अड़े हैं और इसीलिए अब तक घटना के 8 दिनों बाद भी दिवंगत IPS अधिकारी के शव का ना तो पोस्टमार्टम हुआ और ना ही अंतिम संस्कार हुआ है। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *