Bihar Elections: ‘महागठबंधन’ बुधवार तक सीट बंटवारे का ऐलान कर सकता है

Bihar Elections

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महागठबंधन के घटक दल सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं और इसका एलान बुधवार सुबह तक किया जा सकता है। यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने मंगलवार को दी। दुबे ने कहा, ‘‘महागठबंधन के सभी दल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर सावधानीपूर्वक चर्चा कर रहे हैं। सीट बंटवारे की घोषणा बुधवार सुबह तक होने की संभावना है।’’ Bihar Elections

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा अपने उम्मीदवारों की आंशिक सूची जारी किए जाने पर दुबे ने दावा किया कि इससे ‘‘ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर घमासान’’ का संकेत मिलता है। Bihar Elections

Read Also: सोनम वांगचुक की आज जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार न तो पत्रकारों से मिल रहे हैं और न ही अपनी पार्टी के नेताओं से। उनके एक सांसद अजय कुमार मंडल ने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। एक अन्य विधायक गोपाल मंडल मुख्यमंत्री के आवास के बाहर बैठे रहे। आखिर बिहार के मुख्यमंत्री कहां हैं? वह सार्वजनिक रूप से संवाद क्यों नहीं कर रहे?’’

दुबे ने आरोप लगाया कि एनडीए ने अपने अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के नेताओं को हाशिए पर डाल दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ को उनकी बार-बार की विनती के बावजूद केवल छह सीट दी गई हैं।’’ दुबे ने दावा किया, ‘‘ जनता दल (यूनाइटेड) का संचालन अब दिल्ली से दूरस्थ रूप से कुछ चुनिंदा नेताओं के माध्यम से किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री की ओर से फैसले ले रहे हैं।’’ Bihar Elections

Read Also: OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष ने संसद भवन में मंगोलिया के राष्ट्रपति का स्वागत किया

उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को राजग की संयुक्त प्रेस वार्ता स्थगित करने के बाद भाजपा को मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की आंशिक सूची जारी करनी पड़ी। यह उनके भीतर के मतभेदों का स्पष्ट संकेत है।’’ दुबे ने कहा, ‘‘इसके विपरीत, महागठबंधन के भीतर हम हर सीट पर गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं और सीट के बंटवारे की घोषणा बुधवार सुबह तक कर दी जाएगी।’’ बिहार में ‘महागठबंधन’ में राष्ट्रीय जनता दल (एनडीए), कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। Bihar Elections

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *