जेल से बाहर आते ही अतीक अहमद को आई विकास दुबे की याद, बोला- ‘ये मुझे मारना चाहते हैं’

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद को यूपी पुलिस अहमदाबाद की साबरमती जेल से रविवार शाम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। बता दें कि दो वैन में करीब 30 हथियारबंद जवान मौजूद हैं। दरअसल जेल के बाहर निकते ही अतीक ने कहा, कोर्ट के कंधे का इस्तेमाल कर ये मुझे मारना चाहते हैं।
दरअसल अब खुद अतीक अहमद को यह डर सता रहा है कि यूपी पुलिस उसका विकास दुबे की तरह एनकाउंटर तो नही कर देगी।

माफिया अतीक अहमद को सड़क मार्ग से साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। दरअसल इसी बीच अतीक अहमद ने अपनी हत्या का खौफ जाहिर किया। फिलहाल इससे पहले माफिया अतीक अहमद की बहन और पत्नी ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अतीक की जान को खतरा है। उसकी हत्या भी विकास दुबे की तरह यूपी पुलिस कर देगी।

वहीं दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्री को पहले ही बता दिया होगा कि माफिया अतीक अहमद की गाड़ी कहां पलटेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप गूगल और अमेरिका की मदद लीजिए तो आपको पता चल जाएगा कि कार कहां पलटी थी।

Read also:- भारत की बेटी निकहत जरीन के ‘मुक्के’ का दुनिया में ढंका, बन गईं वर्ल्ड चैंपियन

28 मार्च को सुनाई जाएगी सजा

दरअसल गैंगस्टर अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी है साथ ही उसे 28 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। उसे साबरमती जेल से लाने के लिए पुलिसकर्मियों की एक टीम भेजी गई है। जिसमें दो बख्तरबंद गाड़ियों के साथ करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल हैं और इसके अलावा एसटीएफ की एक टीम भी शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *