Maharashtra: गढ़चिरौली में 61 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, CM फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Maharashtra:

Maharashtra: शीर्ष नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने बुधवार को गढ़चिरौली जिले में 60 अन्य नक्सलियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूपति पर छह करोड़ रुपये का इनाम था।

Read Also- Border: पाकिस्तान और अफगानिस्तान सैनिकों में फिर हुई झड़प, वजह जान चौंक जाएंगे आप

अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के समय अपने 54 हथियार भी सौंपे, जिनमें सात एके-47 और नौ इंसास राइफल शामिल हैं।भूपति उर्फ सोनू को माओवादी संगठन के सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक माना जाता है और उसने लंबे समय तक महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर प्लाटून अभियानों की निगरानी की थी।Maharashtra:

Read Also- Delhi: ग्रीन पटाखों फोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट की अनुमति पर CM रेखा ने दी ये प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि शीर्ष नक्सली भूपति और 60 अन्य नक्सलियों का आत्मसमर्पण महाराष्ट्र में ‘‘नक्सली आंदोलन के अंत की शुरुआत’’ है।
फडणवीस ने कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का पूरा ‘‘लाल गलियारा’’ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि महाराष्ट्र का गढ़चिरौली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है।Maharashtra:

भूपति उर्फ सोनू को माओवादी संगठन के सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक माना जाता है और उसने लंबे समय तक महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर प्लाटून अभियानों की निगरानी की थी।
फडणवीस ने कहा कि मुट्ठी भर नक्सली बचे हैं और उन्हें भी आत्मसमर्पण कर देना चाहिए या फिर उन्हें पुलिस कार्रवाई का सामना करना होगा। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि गढ़चिरौली देश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। Maharashtra:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *