बाजारों में दिवाली से पहले ग्राहकों की भीड़, मिट्‍टी के दीयों पर भारी पड़ी चाइनीज लड़ियाँ

##SupportLocalBusiness, #SayNoToChinese,#IndianFestivals,#DiwaliShopping,#DiyaOverLights, #DesiDiwali, # Charkhi Dadri Market #CharkhiDadriMarket, #ShopLocal,#DiwaliWithLocal

Charkhi Dadri Market: दिवाली से पहले चरखी दादरी के बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। हालांकि बाजारों की रौनक के बीच चाइनीज लाइट्स (झालरों) की अधिक मांग से पारंपरिक मिट्टी के दीयों की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग का चलन भी स्थानीय दुकानदारों के व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा है।Charkhi Dadri MarketCharkhi Dadri MarketCharkhi Dadri Market

Read also-बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, CM साय ने बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का किया स्वागत

त्योहारी सीजन में बाजारों में मिट्टी के करुआ, बर्तन, दीये, कैलेंडर जैसे देसी उत्पादों की अच्छी मांग रही, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि कम कीमत और चकाचौंध के चलते चाइनीज झालरों की बिक्री अधिक हो रही है। इस कारण मिट्टी के दीयों की डिमांड घट गई है।

बाजारों में भीड़ के चलते मेन रोड पर सुबह से ही ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़े वाहनों को नो-एंट्री जोन में प्रवेश से रोक दिया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।Charkhi Dadri Market

Read also- Muhammad Yunus: मुहम्मद यूनुस ने जुलाई चार्टर पर हस्ताक्षर के साथ ‘नए बांग्लादेश के जन्म’ की घोषणा की

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। लोगों को चाइनीज उत्पाद कम दामों पर मिल रहे हैं, जिससे देसी सामान की बिक्री प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल’ अभियान का हवाला देते हुए ग्राहकों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील की ताकि हर छोटे दुकानदार के घर भी दिवाली रोशन हो सके

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *