बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, CM साय ने बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का किया स्वागत

Chhattisgarh Naxalite Surrender,, Bastar, Chhattisgarh, Chhattisgarh Naxalite surrender, Naxal surrender, Bastar Naxalite surrender, Chhattisgarh Naxal surrender, Vishnudev Sai, Naxalism, Abujhmad, Dandakaranya surrender, Chhattisgarh Police, Naxal eradication policy, Amit Malviya, Jagdalpur surrender ceremony
 Chhattisgarh Naxalite Surrender : बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में आज बड़ा दिन रहा है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत किया है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।सीएम साय ने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है. Chhattisgarh Naxalite Surrender
CM साय ने आगे कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का मार्ग चुना, उन्होंने आज अपने कंधों से बंदूक उतारकर संविधान को थामा है। यह न केवल आत्मसमर्पण का क्षण है, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नये जीवन की शुरुआत है।
CM साय ने कहा है कि बस्तर में बंदूकें छोड़कर सुशासन पर विश्वास जताने वाले इन युवाओं से मेरी मुलाकात मेरे जीवन के सबसे भावनात्मक और संतोष देने वाले पलों में से एक रही। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि बदलाव नीतियों और विश्वास से आता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025, “नियद नेल्ला नार योजना” और “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी योजनाएँ विश्वास और परिवर्तन का आह्वान हैं। इन्हीं नीतियों के प्रभाव से नक्सल प्रभावित इलाकों में बंदूक छोड़कर लोग शासन की विश्वास और विकास की प्रतिज्ञा को स्वीकार कर रहे हैं। Chhattisgarh Naxalite Surrender

Read also- गुजरात की नई कैबिनेट में 26 मंत्रियों ने शपथ ली, हर्ष संघवी बने डिप्टी CM, रिवाबा की भी नई कैबिनेट में हुई एंट्री

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि बदलाव नीतियों और विश्वास से आता है। यह छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण भविष्य का शिलान्यास है। हमारी सरकार आत्मसमर्पितों के पुनर्वास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्रतिज्ञा है कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में यह प्रतिज्ञा पूर्ण हो रही है। छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है. Chhattisgarh Naxalite Surrender Chhattisgarh Naxalite Surrender

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *