देशभर में खुशियों और रोशनी के पर्व दीपावली की धूम, क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा ?-जानिए

Diwali

Diwali: दीपावली के चलते देशभर में खुशियों और रोशनी के इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। आज छोटी दिवाली मनाई जा रही है और कल यानी 20 अक्टूबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। बाजारों में लोग खरीदारी करने में जुटे हैं तो वहीं शहर में नौकरी करने वाले लोग दिवाली पर छुट्टी लेकर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसके चलते सड़कों पर लंबा जाम और भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इस दिवाली पर कौन सा शुभ मुहूर्त माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए बेहद फलदायी रहेगा और किस विधि-विधान से पूजा संपन्न की जाए ? जिससे हमारी किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल जाएं और माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त हो। Diwali

Read Also: कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने सनातनियों और RSS पर बोला तीखा हमला, कहा- इनकी संगति से बचें

दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा Diwali

खुशियों और रोशनी के त्योहार दीपावली पर माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सही तरीके से और सही समय यानी शुभ मुहूर्त पर पूजा करना अनिवार्य होता है। इस दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 7:08 बजे से 8:18 बजे तक का है। हालांकि इस बार अमावस्या तिथि दो दिन पड़ रही है 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को इसलिए लोग त्योहार मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति में भी हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:55 तक रहेगी। इसलिए दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाना ही उचित एवं फलदायी होगा।  Diwali

इस विधि-विधान से करें पूजा-अर्चना Diwali

पूजा से पहले साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिस स्थान पर पूजा करनी है वह स्थान बिल्कुल स्वच्छ हो यह सुनिश्चित करें। गंगाजल से छिड़काव कर उस स्थान को पवित्र करें। पूजा की समस्त सामग्री, मिष्ठान, फल इत्यादि एक जगह पर एकत्र कर लें ताकि बीच में उठना ना पड़े या कोई बाधा ना आए। एक आसन बनाएं और उस पर पीला कपड़ा बिछाकर माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें और पास में एक कलश स्थापित करें। स्थान को पुष्पों से सजाएं और घर में रखे जाने वाले दीयों को एक तरफ सुसज्जित करें, इसके अलावा एक अखंड दीपक जलाएं जो रात्रिभर प्रज्वलित रहे। Diwali

Read Also: केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

सबसे पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश का पूजन करें और ॐ गं गणपतये नमो नम:, श्री सिद्धि विनायक नमो नम:, अष्टविनायक नमो नम: आदि मंत्रों का जाप करें। फिर माँ लक्ष्मी का पूजन करें और ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः, ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः आदि मंत्र का जाप करें। अब पुष्प अर्पित करें, इसमें हो सके तो एक कमल पुष्प जरूर चढ़ाएं और फिर मिष्ठान का भोग लगाएं व जल अर्पित करें। इसके उपरांत एक छोटा हवन करें और जो दीये घर में विभिन्न स्थानों पर रखने हैं उन्हें जलाएं और गणेश, लक्ष्मी की आरती करें। इस तरह पूजा विधिवत पूजा संपन्न करने से माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की असीम कृपा प्राप्त होती है। Diwali

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *