Diwali Shopping : भारी बारिश के बावजूद दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़े लोग

Diwali Shopping, #HeavyRain, #FestiveSpirit, #MarketCrowd, #Diwali2025, #RainySeason, #TamilCulture, #FestivalOfLights, #ShoppingVibes,

Diwali Shopping : तमिलनाडु के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के बावजूद त्योहारों को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है और बड़ी संख्या में लोग आखिरी समय में दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उमड़ पड़े। प्रकाश का यह पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।Diwali Shopping Diwali Shopping Diwali Shopping 

Read also- देशभर में खुशियों और रोशनी के पर्व दीपावली की धूम, क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा ?-जानिए

तमिलनाडु सरकार ने राज्यभर के महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापक व्यवस्था की है ताकि लोग त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने गृहनगर आसानी से पहुंच सकें। दक्षिण रेलवे ने भी बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की है।राज्य में 16 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मानसून के आगमन के बाद से पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी वर्षा के कारण दक्षिणी क्षेत्र के जलाशयों में पानी भर गया है।

Read also –कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने सनातनियों और RSS पर बोला तीखा हमला, कहा- इनकी संगति से बचें

थेनी, कोयंबटूर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, अरियालुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस त्योहार को मनाने के लिए आखिरी समय में खरीदारी करने के लिए बाजारों, शॉपिंग स्ट्रीट और मॉल में जा रहे हैं।राज्य के परिवहन मंत्री एस. एस. शिवशंकर ने चेन्नई के किलाम्बक्कम बस टर्मिनल और कोयम्बेडु का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में तीन लाख से अधिक लोग सरकारी बसों से अपने गृहनगर गए हैं।Diwali Shopping Diwali Shopping 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *