Telangana: CM रेवंत रेड्डी ने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने का किया आह्वान

Telangana मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को माओवादियों से आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होकर देश के विकास में योगदान देने और तेलंगाना के पुनर्निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।पुलिस फ्लैग डे परेड को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में पुलिस विभाग को राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी छूट दी गई है।

Read Also- Delhi: पुलिस स्मृति दिवस पर रक्षा मंत्री बोले- नक्सलवाद समस्या जल्द ही इतिहास बन जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा, “तेलंगाना में पहले माओवादी गतिविधियां होती थीं। लेकिन पुलिस द्वारा उठाए गए अलग-अलग कदमों से शांति बनी रही। मैं उन माओवादी नेताओं से अनुरोध करता हूं जो वर्तमान में भूमिगत रूप से काम कर रहे हैं, कि वो बाहर आएं और मुख्यधारा में शामिल हों”Telangana

Read Also-Pollution: दिवाली के दिन पटाखे जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा- विशेषज्ञ

उन्होंने आगे कहा, “आप सभी जानते हैं कि हाल ही में कुछ प्रमुख माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है। मैं शेष माओवादियों से अनुरोध करता हूं कि वो मुख्यधारा में शामिल हों और देश के विकास का हिस्सा बनें। मैं माओवादियों से अनुरोध करता हूं कि वोे तेलंगाना के पुनर्निर्माण का हिस्सा बनें।”उन्होंने कहा कि निवेश आएगा और रोजगार तभी पैदा होंगे जब राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था होगी।Telangana

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *