ED की कस्टडी में चल रहे CM केजरीवाल ने AAP की मंत्री आतिशी को क्या निर्देश भेजे ?-जानें

CM Atishi defamation case :

AAP: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय ED की रिमांड पर है। वहीं AAP की मंत्री आतिशी मार्लेना का कहना है कि CM केजरीवाल ED की कस्टडी में रहते हुए भी खुद की चिंता ना कर दिल्लीवालों की फिकर कर रहे हैं और वहीं से उन्हें निर्देश भेज रहे हैं।

ED की कस्टडी में रहते हुए CM केजरीवाल भेज रहे ये निर्देश

AAP की मंत्री आतिशी ने ED की कस्टडी में चल रहे CM केजरीवाल के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा है कि “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने ED custody में होते हुए, बतौर जल मंत्री मेरे लिये निर्देश भेजे हैं- कि दिल्ली वालों को हो रही पानी और सीवर की समस्याओं का तुरंत समाधान हो, और गर्मियों में पर्याप्त पानी के टैंकरों का इंतज़ाम किया जाये। जब मैंने यह निर्देश पढ़े तो मेरी आँखों में आँसू आ गए। मैंने सोचा कि यह इंसान किस मिट्टी के बने है, जो इतनी विपरीत परिस्थिति में अपने बारे में नहीं सोच रहे, बल्कि दिल्ली वालों के बारे में सोच रहे है।”

Read Also: श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, 73 किस्मों के 17 लाख फूलों का सैलानी कर रहे हैं दीदार

आतिशी ने इसके साथ ही कहा “अरविंद केजरीवाल अपने आप को सिर्फ़ दिल्ली वालों का मुख्यमंत्री नहीं मानते, वो हर दिल्ली वाले को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। तो एक बेटा, एक बड़ा भाई होने के नाते, उन्हें हिरासत में भी 24 घंटे अपने दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के परिवार की चिंता सता रही है । वो दिल्ली वालों के बारे में ही सोच रहे हैं।”

Read Also: BJP संविधान बदलने का माहौल बना रही है..? इन आरोपों पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री- Nitin Gadkari

गौरतलब है, शराब घोटाले को लेकर दिल्ली में सियासी संग्राम लगातार जारी है। क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद कस्टडी में ले रखा है। उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ जारी है। दिल्ली CM पर आरोप हैं कि BRS नेता के. कविता ने उनके और मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर शराब नीति में बदलाव कराया और बड़ी बात यह है कि ED की तरफ से ये भी कहा गया है कि पूरी साजिश को रचने के लिए 100 करोड़ रुपये का लेनदेन भी किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *