Sports News: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर किया ऑल आउट, हर्षित राणा ने झटके चार विकेट

Sports News: ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां 46.4 ओवर में 236 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू रेनशॉ ने सर्वाधिक 56 रन बनाए।भारत की तरफ से तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 39 रन देकर चार विकेट लिए।

Read Also- Sports News: हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

भारतीय युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने उन भारतीय गेंदबाजों की सूची में जगह बना ली है जिन्होंने अपने शुरुआती आठ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑल आउट कर दिया।इस दौरान हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।Sports News:

Read Also- Crime News: कानपुर में छह साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, परिवार में मचा कोहराम

दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 8 वनडे मैचों में 16 विकेट लिए हैं। वे अब अजीत आगरकर और प्रसिद्ध कृष्णा (19-19 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (17 विकेट) से पीछे हैं।राणा ने एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, मिशेल ओवेन और जोश हेजलवुड को पवेलियन भेजा। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 56 गेंदों पर 58 रन बनाए और मिशेल मार्श ने 41 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे टिक नहीं पाए।Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *