Ram Mandir: 25 नवंबर को PM मोदी राम मंदिर के ऊपर ध्वज करेंगे स्थापित

Ram Mandir: 25 नवंबर को अयोध्या में बड़ा ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।पीएम मोदी  की अगुवाई में श्री राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह होगा।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं का एक बड़ा जमावड़ा होगा जो पार्टी के नए अभियान की शुरुआत भी होगी।यह समारोह मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक होगा और भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित होगा।जानकारी के मुताबिक ध्वज का आकार लगभग 21-22 फीट ऊंचा और 11 फीट चौड़ा होगा, जो केसरिया रंग का होगा। इसका डिजाइन वाल्मीकि रामायण के अनुसार तैयार किया गया है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।Ram Mandir:

Read Also- Sports News: पुरुष हॉकी इंडिया लीग अगले साल तीन जनवरी से होगा शुरू

यह ध्वजारोहण मंदिर को भक्तों के लिए पूरी तरह खोलने का संकेत देगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पीएम को औपचारिक निमंत्रण दिया है, और उन्होंने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। यह प्राण प्रतिष्ठा (जनवरी 2024) के बाद सबसे भव्य आयोजन होगा।21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान आयोजित होंगे, जिसमें अयोध्या और काशी के आचार्य भाग लेंगे।करीब 10 हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।मंदिर का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा हो चुका है, और सीमावॉल का काम अगले डेढ़ साल चलेगा।Ram Mandir:

Read Also- ODI: रोहित और विराट की शानदार पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से रौंदा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी का यह कदम मंदिर को “अंतरराष्ट्रीय राम मंदिर” बनाने की उनकी दृष्टि को साकार करेगा, जो सभी धर्मों, वर्गों और विचारधाराओं के लिए सम्मान का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन भूमि पूजन (अगस्त 2020) और प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर इतिहास का महत्वपूर्ण चरण है।इस मौके पर प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे बड़े स्काउट और गाइड जम्बूरी के लिए प्रतिभागियों को आमंत्रित करेंगे, जिसमें 35,000 से अधिक कैडेटों के भाग लेने की उम्मीद है। वह विकसित उत्तर प्रदेश अभियान की सफलता की समीक्षा भी करेंगे, जिसके लिए अब तक 5 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, और जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *