Mandsaur: मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी

Mandsaur: मध्यप्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार देर रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर एक पुलिया से नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के सेदारमाता और भुवानगढ़ के बीच हुई।

Read Also-Delhi: केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने एयरपोर्ट नवनिर्मित टर्मिनल-2 का किया उद्घाटन

सीतामऊ के सहायक पुलिस उप-निरीक्षक जितेंद्र सिंह सिसौदिया ने पीटीआई वीडियो को बताया कि एंबुलेंस अहमदाबाद में किसी मरीज को छोड़कर वापस पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रही थी, जिसमें दो ड्राइवर और एक सहायक मौजूद था।उन्होंने कहा कि इसी दौरान कथित तौर पर ड्राइवर को झपकी आ जाने से सेदारमाता और भुवानगढ़ के बीच एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।उन्होंने बताया कि हादसा रात के समय हुआ और इलाका सुनसान होने से घायलों को मदद नहीं मिल पाई।Mandsaur

Read Also- Mehrauli: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों की तस्करी में शामिल आरोपी गिरफ्तार

सुबह जब ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को देखा तो ड्राइवर को उसमें फंसा हुआ पाया।ग्रामीणों से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फिर गंभीर रूप से घायल चालक को सीतामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे मंदसौर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिलीगुड़ी के साबिर (28) और शीबू के रूप में हुई है।उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है और सिलीगुड़ी में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।Mandsaur

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *