Chiranjeevi DeepFake Video : तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के अश्लील ‘डीपफेक’ वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Chiranjeevi DeepFake Video, #Chiranjeevi, #DeepFakeVideo, #FakeVideoCase, #CyberCrime, #TeluguCinema, #SouthCinema, #ChiranjeeviNews, #CyberCellInvestigation, #DeepFakeScandal, #OnlineSafety, #SocialMediaAbuse, #DigitalIndia, #FakeContentAlert, #BollywoodAndBeyond, #CyberSecurity, #ChiranjeeviFans,

Chiranjeevi DeepFake Video : अश्लील सामग्री वाले एआई-जनित ‘डीप फेक’ वीडियो के प्रसार के सिलसिले में तेलुगु फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी की शिकायत के बाद हैदराबाद में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।चिरंजीवी ने अपनी शिकायत में कहा कि कई वेबसाइट ने उनके नाम, कद-काठी और व्यक्तित्व संबंधी समानताओं और छवि का इस्तेमाल करके एआई-जनित फर्जी वीडियो प्रसारित और वितरित किए हैं, जिनमें उन्हें गलत तरीके से अश्लील कृत्यों में शामिल दिखाया गया है.Chiranjeevi DeepFake Video Chiranjeevi DeepFake Video 

Read also-CM Sarathi Yojana 2025: मुख्यमंत्री सारथी योजना बनी युवाओं की ताकत, झारखंड में बढ़ रहा रोजगार का अवसर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चिरंजीवी की शिकायत के आधार पर 25 अक्टूबर को साइबर अपराध पुलिस थाने में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Read also- MP Kangna : मानहानि मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं कंगना, गलतफहमी पर जताया खेद

अभिनेता की शिकायत के अनुसार, हाल ही में कुछ वेबसाइट द्वारा प्रसारित किए जा रहे एआई-जनित ‘डीप फेक’ वीडियो कड़ी मेहनत से अर्जित उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर और अपूरणीय क्षति पहुंचा रहे हैं।शहर की एक सिविल अदालत ने हाल ही में एक अंतरिम आदेश में कई संस्थाओं को चिरंजीवी के नाम, छवि और उनसे जुड़ी उपाधियों और उनके व्यक्तित्व का इस्तेमाल करने से रोक दिया है।Chiranjeevi DeepFake Video Chiranjeevi DeepFake Video Chiranjeevi DeepFake Video 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *