CM Sarathi Yojana 2025: मुख्यमंत्री सारथी योजना बनी युवाओं की ताकत, झारखंड में बढ़ रहा रोजगार का अवसर

CM Sarathi Yojana 2025,#SarathiYojana, #JharkhandGovernment, #YouthEmpowerment, #YuvaSashaktikaran ,#JharkhandVikas, #SkillDevelopment, #EmploymentScheme, #SelfReliantYouth, #JharkhandYouth, #EmpowerJharkhand, #SkillIndia, #JobOpportunities, #RuralDevelopment, #Entrepreneurship, #FutureReadyYouth,

CM Sarathi Yojana 2025: ये पाठशाला है कौशल विकास की.जो झारखंड की राजधानी रांची के टाटासिलवे SGRS दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में चल रही है। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रदेश की युवतियों को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने की कला सिखाई जा रही है। 2022 में शुरू हुई योजना के तहत प्रदेश में 300 से ज्यादा सेंटर संचालित है। अब तक इससे 3 लाख से अधिक लोगों के प्रशिक्षण मिल चुका है और 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिल चुका है।CM Sarathi Yojana 2025CM Sarathi Yojana 2025CM Sarathi Yojana 2025

Read also- Crime News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में फरार आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत सिलाई मशीन ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव और फैशन डिजाइनिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही, सरकार इसके लिए भत्ता भी प्रदान करती है। रांची के SGRS एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड मेगा स्किल सेंटर में 960 छात्रों के पढ़ने की सुविधा है, जिनमें से 655 छात्राएं ट्रेनिंग ले रही हैं।झारखंड सरकार सुनिश्चित करती है कि छात्राओं को बेहतर सुविधाएं, उपकरण और मार्गदर्शन मिले। राज्य के अलग-अलग जिलों से आयी छात्राएं कौशल सीख कर रोजगार हासिल कर रही हैं।

ट्रेनिंग के लिए आने वाली छात्राओं को यूनिफॉर्म, किताबें, हॉस्टल की सुविधा, भोजन मुफ्त में उपलब्ध कराया जाता है। कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव की ट्रेनिंग कर रही है छात्राओं को ट्रेनिंग से नई उम्मीद जगी है।यहां की छात्राओं ने परिधान का अपना एक ब्रांड विदुषी बनाया है। केंद्र के अंदर ही एक शोरूम भी है जहां छात्राओं के द्वारा बनाए गए डिजाइनर ड्रेस प्रदर्शित किए जाते हैं। यहां से ट्रेंड लड़कियों के देश के अलग अलग हिस्सों में काम भी मिल रहा है।

Read also- MP Kangna : मानहानि मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं कंगना, गलतफहमी पर जताया खेद

झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री सारथी योजना, युवाओं के सपनों को नई दिशा दे रही है। श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग की इस पहल से राज्य के हजारों युवाओं को मुफ़्त कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।CM Sarathi Yojana 2025CM Sarathi Yojana 2025

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *