रिलायंस की टीम राज्य में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है, खेल और स्वास्थ्य सेवा हैं मुख्य क्षेत्र

Tripura: Reliance team exploring investment opportunities in the state, sports and healthcare are key sectors

Tripura: मुकेश अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन की तीन सदस्यों की टीम ने खेल और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी बुनियादी ढांचा में निवेश के संभावित अवसरों की तलाश में त्रिपुरा का दौरा किया। टिपरा मोथा के प्रमुख और टीटीएएडीसी की प्रशासनिक सुधार समिति के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन की टीम का दौरा मुकेश अंबानी के साथ पूर्वोत्तर में विश्वस्तरीय सुविधाओं के विकास पर हुई उनकी पिछली चर्चाओं के बाद हुई है। Tripura

Read Also: दक्षिण अफ्रीका से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया G20 समिट का बहिष्कार

प्रद्योत ने कहा, लगभग पांच-छह महीने पहले, मैं मुकेश अंबानी से मिला था। हमने पूर्वोत्तर में खेल और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी बुनियादी ढांचा विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की थी। मैंने उन्हें त्रिपुरा आने का निमंत्रण दिया था। मुझे खुशी है कि उनकी टीम मौजूदा बुनियादी ढांचे को देखने के लिए खुमुल्वंग आई है। क्षेत्र में स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के कई लोगों को इलाज के लिए वेल्लोर, कोलकाता, बेंगलुरू या चेन्नई जाना पड़ता है। अगर रिलायंस फाउंडेशन यहां विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने में मदद करता है, तो न केवल हमारे लोगों को लाभ होगा, बल्कि दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों के मरीज भी यहां आएंगे। इससे स्थानीय रोजगार और आय में वृद्धि होगी।

Read Also: वाराणसी में PM मोदी आज 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

रिलायंस टीम के डॉ. रामचंद्रन ने कहा कि ये यात्रा फलदायी रही। उनके सुझावों और हमारी सिफारिशों का मूल्यांकन किया जाएगा। रिलायंस के अध्यक्ष पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये यात्रा दर्शाती है कि वे अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए कितने गंभीर हैं।  Tripura

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *