कानपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, चेकिंग के दौरान 3 पुलिसकर्मियों पर युवक ने चढ़ा दी कार

UP:  उत्तर प्रदेश में कानपुर के गंगा बैराज पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। उन्नाव की ओर से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की हुंडई औरा कार ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। UP:

Read also- Haryana: बीज भंडार संचालक के बेटे की सरेआम गोली मारकर हत्या, भाला गांव में फैली दहशत

टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस हादसे में दो सब-इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार के मुताबिक, “सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर एक गाड़ी, जिसे शुरू में स्कॉर्पियो समझा गया था, बैरियर की तरफ तेजी से बढ़ी और इतनी जोर से टकराई कि दो सब-इंस्पेक्टर और एक होम गार्ड को सिर में गंभीर चोटें आईं।UP:

Read also- Haryana Politics: CM सैनी ने अटल जन सेवा को समर्पित दौड़ को दिखाई हरी झंडी

एक सब-इंस्पेक्टर का पैर भी टूट गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गाड़ी की पहचान एक काली औरा के रूप में हुई। गाड़ी और उसके ड्राइवर की तलाश जारी है, जिसे अभी तक पकड़ा नहीं गया है।उन्होंने आगे कहा, “होम गार्ड का सीटी स्कैन किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन बाकी दो सब-इंस्पेक्टरों की हालत सामान्य है।”UP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *