उत्तर प्रदेश: लखनऊ में चल रहा सालाना उत्तराखंड महोत्सव, राज्य के खूबसूरत पारंपरिक उत्पादों का लगा जमावड़ा

Uttarakhand

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों सालाना उत्तराखंड महोत्सव(Uttarakhand Mahotsav)  चल रहा है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक विरासत का जश्न मनाया जा रहा है। Uttarakhand

Read Also: हिमाचल प्रदेश: मनाली में बढ़ रही है सैलानियों की आमद, अर्थव्यवस्था में नई जान आने के आसार

उत्साह से भरे आगंतुकों और खरीदारों को अपने पसंदीदा सामानों की तलाश रहती है। हाथ से बने शिल्प, गहने और हथकरघा साड़ियों जैसे ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों पर खास ध्यान दिया गया है। ये आगंतुकों की पहली पसंद हैं। दुकानदार आयोजन की व्यवस्थाओं से खुश हैं और अपने उत्पाद दिखाने के लिए दिल खोल कर आगंतुकों का स्वागत कर रहे हैं।

आयोजकों का कहना है कि ये महोत्सव हर साल सफल होता है। दुकानदार अपने उत्पाद दिखाने के लिए उत्सुक रहते हैं। स्टॉलों की मांग भी काफी रहती है। आयोजन स्थल उत्साह और उमंग से गुलजार है। जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोगों का उत्साह महोत्सव की शोभा और बढ़ा रहे हैं। दस दिन चलने वाला उत्तराखंड महोत्सव 18 नवंबर को खत्म होगा। Uttarakhand

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *