Bihar Elections 2025: CM एन. चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेंगी 200 सीटें

Bihar Elections 2025,#ChandrababuNaidu, #BiharElections, #NDA200Seats, #PoliticalStatements, #Election2025, #IndianPolitics, #BiharAssembly, #NDAAlliance, #PoliticalAnalysis, #ElectionPredictions,

Bihar Elections 2025: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों से संकेत मिलता है कि पूर्वी राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 200 सीटें जीत सकता है।विशाखापत्तनम में दो दिवसीय भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 30वें साझेदारी सम्‍मेलन 2025 को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा किसी अन्य नेता को लोगों का पूर्ण विश्वास प्राप्त नहीं है।Bihar Elections 2025

Read also- NDA की बढ़त के बीच CM आवास के बाहर लगा ‘टाइगर अभी जिंदा है’ का पोस्टर

नायडू ने कहा, “मैं आपको बिहार चुनाव के बारे में बता रहा हूं। पिछली बार एनडीए ने जीत हासिल की थी। हमने जीत दर्ज की है और इस समय अभी तक एनडीए 190 सीटों पर आगे चल रहा है। वे जीतने जा रहे हैं।Bihar Elections 2025

Read also-तमिलनाडु में निजी विमान की विंडशील्ड फटने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी लैंडिंग

इस शिखर सम्मेलन के खत्म होने तक वे लगभग 200 सीटें जीत जाएंगे। यह दर्शाता है कि जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ है।नायडू ने आगे कहा कि भारत व्यापार करने के लिए सबसे अच्छा स्थान होगा जबकि आंध्र प्रदेश यहां निवेश का प्रवेशद्वार है।केंद्र में राजग सरकार द्वारा लाए गए सुधारों को सूचीबद्ध करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदी प्रधानमंत्री मोदी की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *