UP: सोनभद्र में खदान धंसने से मचा हड़कंप, अब तक 7 की मौत…रेस्क्यू अभियान जारी

UP: सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खदान हादसे में मारे गये एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के साथ इस घटना में मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मलबे से एक और शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान 32 साल के गुलाब खरवार के रूप में हुई।समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने बताया कि इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या सात हो गयी है। घटनास्थल पर अब भी बचाव कार्य जारी है।UP: 

Read also- UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि सोमवार को पांच शव बरामद किये गये थे। सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार शाम को खदान में पहाड़ी का एक भाग दरकने से एक खदान धंस गयी थी। घटना के बाद रविवार को मलबे से राजू सिंह (30) नामक मजदूर का शव बरामद किया गया था।सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि शनिवार को बिल्ली मारकुंडी स्थित ‘कृष्णा माइनिंग वर्क्स’ की खदान में पहाड़ी का एक भाग दरकने से कई मजदूर मलबे में दब गए थे।UP:

Read also- COP30: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- जलवायु परिवर्तन वास्तविक और आसन्न खतरा

इस मामले में कृष्णा माइनिंग वर्क्स के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर उनकी तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी बचाव कार्य में जुटी है।UP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *