UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

UP: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में मंगलवार भोर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सात साल के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।सहायक पुलिस आयुक्त (बिल्हौर) मंजय सिंह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि तड़के में करीब तीन बजे बिल्हौर तहसील के अरौल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही एक डबल डेकर बस पलट गई।UP:

Read also- Bhopal: मध्य प्रदेश में नकली नोट रैकेट का भंडाफोड़, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार अनुराग (सात), शशि गिरि (40) और नसीम (30) नाम के लोगों की मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि इस घटना में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए जिन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लाला लाजपत राय (हैलेट) अस्पताल रेफर कर दिया गया। UP:

Read also- COP30: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- जलवायु परिवर्तन वास्तविक और आसन्न खतरा

उन्होंने ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बस ड्राइवर एक मोड़ पर कंट्रोल खो बैठा और बस पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ था लेकिन उसे जल्द ही बहाल कर दिया गया।UP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *