Karnataka Politics: कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व विवाद को लेकर बढ़ते तनाव पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

Karnataka Politics

Karnataka Politics: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को दावा किया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के मध्य सत्ता को लेकर कथित खींचतान के बीच राज्य में कांग्रेस विधायकों की “खरीद-फरोख्त” जारी है। जोशी ने ये भी दावा किया कि बेंगलुरू केंद्रीय जेल में बंद विधायक विनय कुलकर्णी और के. सी. वीरेंद्र से शिवकुमार की मुलाकात का मकसद उनका समर्थन हासिल करना था।

जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान जारी है। सिद्धरमैया मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ना चाहते और शिवकुमार नहीं चाहते कि सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने रहें।’’ Karnataka Politics

Read Also: 44th Convocation: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं उच्च शिक्षा संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति के कारण, दोनों खेमे विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं। आपने देखा होगा कि शिवकुमार विधायकों से मिलने, उनका समर्थन मांगने और जो भी कीमत हो, उसे चुकाने के लिए जेल में मिलने गए थे।’’ जोशी के अनुसार, स्थिति ऐसी हो गई है कि कांग्रेस विधायकों की “खरीद-फरोख्त” जारी है। कर्नाटक में प्रशासन “जारी सत्ता की खींचतान के कारण ध्वस्त हो गया है।’’ Karnataka Politics

केंद्रीय मंत्री जोशी ने दावा किया, ‘‘राज्य में कुप्रबंधन देखा जा रहा है, क्योंकि अधिक बारिश और खराब सड़क आधारभूत अवसंरचना से उत्पन्न समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है।’’ उन्होंने बेंगलुरू पुलिस की भी आलोचना की, जो कभी दिल्ली और मुंबई के बराबर मानी जाती थी और कहा कि “दिनदहाड़े लूट अब आम बात हो गई है।” Karnataka Politics

हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से कुछ नहीं कहा। जोशी ने आरोप लगाया, “राजनीतिक अस्थिरता, दिशा और मार्गदर्शन की कमी, और नौकरशाही पर नियंत्रण नहीं होने के कारण प्रशासन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। यह गहरे संकट में है।”

Read Also: Telangana: हैदराबाद में 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए उस पत्र पर जिसमें 17.94 लाख मीट्रिक टन मक्का आयात के कारण मक्का की कीमतों में गिरावट का हवाला दिया गया है, जोशी ने कहा कि यह आंकड़े गलत हैं। Karnataka Politics

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने 17.94 लाख टन मक्का आयात के बारे में बात की है। लोगों द्वारा गलत जानकारी दी जा रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री सही जानकारी लिये बिना आंकड़े साझा कर रहे हैं। पिछली बार, गन्ना आंदोलन के दौरान भी उन्होंने यही किया था और जब मैंने जवाब दिया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।” Karnataka Politics

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *