Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम के मिजाज को लेकर क्या है IMD का पूर्वानुमान ?-जानें

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के पूर्वानुमान के हिसाब से रविवार को उत्तर भारत में लगभग सभी जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।

Read Also: Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में 24 घंटे बाद मुठभेड़ हुई खत्म, सेना ने 6 आतंकी किए ढेर

आपको बता दें, भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने मौसम के हालात और उसके पूर्वानुमान पर कहा कि, “देश में मानसून सक्रिय चरण में है और जिसके चलते आज उत्तर भारत में लगभग सभी जगहों पर बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। मध्य भारत में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है, वहीं दिल्ली में अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना है।”

Read Also: झज्जर: हरियाणा में हेड कांस्टेबल को ले डूबा घरेलू कलेश, नहर में मिला शव

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं उच्चतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में आज का AQI 60 रहा, जोकि संतोषजनक है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *