UP: संभल हिंसा की पहली बरसी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

UP:  संभल में पिछले वर्ष इसी दिन एक सर्वे के दौरान भड़की हिंसा का एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि विवादित धार्मिक स्थल से लेकर हिंदूपुरा खेड़ा और अंजुमन तिराहे तक पूरे संभल को 19 सेक्टर में बांट दिया गया है और आज पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया गया।

Read also-अफगानिस्तान ने भारतीय निवेशकों को दिया स्पेशल ऑफर, सोने के खनन में मिलेगी 5 साल तक टैक्स छूट

संभल के जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया ने फ्लैग मार्च के बाद पत्रकारों से कहा कि आज संभल में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का मकसद आमजन में विश्वास पैदा करना है कि पुलिस और प्रशासन उनके साथ है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुल 19 मजिस्ट्रेट हर शुक्रवार को तैनात किए जाते हैं और आज भी उतनी तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Read also-कनाडा में नागरिकता कानून में बड़ा बदलाव, भारतीय मूल के परिवारों को मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस बल के अलावा आरएएफ और दो बटालियन पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।संभल में पिछले वर्ष 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के बाद हिंसा भड़क उठी थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *