अफगानिस्तान ने भारतीय निवेशकों को दिया स्पेशल ऑफर, सोने के खनन में मिलेगी 5 साल तक टैक्स छूट

Delhi

Delhi: अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अज़ीज़ी भारत दौरे पर हैं। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की मांग करते हुए उन्होंने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार सोने के खनन सहित नए क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों को पांच साल की कर छूट देने के लिए तैयार है।व्यापार मंडल एसोचैम की ओर से आयोजित एक संवाद सत्र में बोलते हुए, अज़ीज़ी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ तनाव व्यापार में बाधाएं पैदा कर रहा है।Delhi 

Read Also- दिल्ली में छात्र के सुसाइड मामले में उठी न्याय की मांग, स्कूल के बाहर परिजनों संग बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शन

अजीजी ने कहा, “अफगानिस्तान  में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। आपको ज़्यादा प्रतिस्पर्धी भी नहीं मिलेंगे। आपको टैरिफ़ सहायता भी मिलेगी और हम आपको ज़मीन भी दे सकेंगे। पांच साल की कर छूट उन कंपनियों को दी जाएगी जो नए क्षेत्रों में निवेश करने में रुचि रखती हैं।उन्होंने कहा कि अगर भारतीय कंपनियां निवेश के लिए मशीनरी आयात करती हैं, तो अफगानिस्तान  केवल 1 प्रतिशत टैरिफ़ लगाएगा। Delhi 

सोने के खनन के लिए निश्चित रूप से तकनीकी और पेशेवर टीम या पेशेवर कंपनियों की आवश्यकता होगी। इसलिए, हम आपसे अनुरोध कर रहे हैं कि आप अपनी टीम भेजें, वे शोध कर सकते हैं, वे शुरुआत में जांच कर सकते हैं, और फिर काम शुरू कर सकते हैं” Delhi 

Read Also- Jammu: माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटन पर बढ़ा विवाद, CM उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान

हालांकि शर्त यह है कि हम उम्मीद करेंगे कि इसका प्रसंस्करण देश में ही किया जाए ताकि रोज़गार पैदा हो सकें”दौरे पर आए मंत्री ने भारतीय पक्ष से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए “छोटी-मोटी” बाधाओं को दूर करने का आग्रह किया।उन्होंने भारतीय सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में कहा, “हम भारत और अफगानिस्तान  के बीच संबंध मज़बूत करना चाहते हैं। वीज़ा, हवाई गलियारा, बैंकिंग लेन-देन जैसी कुछ छोटी-मोटी बाधाएं हैं जो वास्तव में समग्र प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। इसलिए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बेहतर बनाने के लिए इनका समाधान करना होगा।अफगानिस्तान  के मंत्री छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। Delhi 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *