PM Modi से मिले ब्रिटेन के विदेश मंत्री, G 7 देशों की बैठक में शामिल होने का दिया न्याैता

नई दिल्ली: ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राॅब ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन की ओर से जी-7 देशों की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मोदी ने जॉन्सन के साथ हाल ही में टेलीफोन पर हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए कोविड महामारी के बाद की स्थिति में भारत-ब्रिटेन भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा , सुरक्षा, आव्रजन, शिक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंंधों की पूरी क्षमता तथा संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए रोडमैप बनाने की बात कही।

रॉब ने जॉन्सन की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी और हाल ही में ब्रिटेन की सह-मेजबानी में हुए जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सरकार की साझा मूल्यों और हितों के आधार पर भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने की प्राथमिकता है जिससे कि साझा वैश्विक चुनौतियों का मिलकर मुकाबला किया जा सके।

ब्रिटिश विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को जॉन्सन की ओर से जी-7 देशों की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। यह बैठक अगले वर्ष 2021 में ब्रिटेन की अध्यक्षता में होगी। मोदी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह अगले महीने देश के 72 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर जॉन्सन का स्वागत करने को उत्सुक हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *