Weather Update : पश्चिम भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है।ज्यादातर जगहों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। गर्मी से आम लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ है।राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने जल छिड़काव मशीनों का इस्तेमाल शुरू किया है।जल छिड़काव जैसी प्रणालियां भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत दे रही हैं।Weather Update Weather Update Weather Update
Read also- CBSE ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए एक जुलाई से 3 भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया
इससे लोगों को थोड़ी देर के लिए ही सही, सुकून मिल रहा है।गुजरात में अगले दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी के आसार हैं। राज्य भर में मौसम सूखा रहेगा।हालांकि, मौसम विभाग ने चक्रवात बनने का भी अनुमान लगाया है। इससे 19 मई के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।मौसम की मौजूदा हालत को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे देर तक धूप में न रहें। बार-बार पानी पीते रहें और गर्मी से बचने के लिए तमाम सावधानियां बरतें।Weather Update Weather Update Weather Update
Read also-उपराष्ट्रपति ने गंगटोक में सिक्किम के 51वें राज्य स्थापना दिवस समारोह को किया संबोधित
उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान और पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. पश्चिम राजस्थान में धूल भरी आंधी का विशेष अलर्ट जारी किया गया है.
