दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर खिसका भारत

Sports News: India slipped to fifth place in the WTC table after defeat by South Africa

Sports News: दक्षिण अफ्रीका से दोनों टेस्ट मैच में हार झेलने के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गया है जिससे उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। बुधवार यानी की 26 नवंबर को गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में 408 रन से मिली हार, पारंपरिक पांच दिवसीय प्रारूप में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है।  Sports News

Read Also: सर्दियों का गेम चेंजर ड्रिंक! दूध में भिगोएं खजूर और कई बीमारियों से पाएं निजात…

इस साल के शुरू में इंग्लैंड में श्रृंखला बराबर करने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद पाकिस्तान से नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गई है और उसका पीसीटी (प्रतिशत) 48.15 पर आ गया है। भारत ने मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से चार जीते, चार हारे और एक ड्रॉ रहा। भारतीय टीम अब अगले साल अगस्त में दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी और उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला खेलेगी।  Sports News

Read Also: ड्रग्स मामले में इन्फ्लुएंसर ओरी मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश

दूसरी तरफ भारत में 25 सालों में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका ने तालिका में अपनी जगह मजबूत कर ली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका चार टेस्ट मैचों में 36 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के ठीक पीछे दूसरे स्थान पर है। उसका पीसीटी 66.67 से बढ़कर 75 हो गया है। न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा चक्र में एक भी श्रृंखला नहीं खेली है, जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक श्रृंखला खेली है। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 2027 में होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।  Sports News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *