Bharat: भारत-कनाडा संबंधों में जुडेगा नया अध्याय, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल से भारत यात्रा पर

Bharat: ​कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल से भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे है।कनाडा के पीएम ​मुंबई से भारत यात्रा की शुरुआत करेगे।दिल्ली के ​हैदराबाद हाउस में 2 मार्च को पीएम मोदी और पीएम कार्नी द्विपक्षीय वार्ता करेगे। इसमे ट्रेड, एनर्जी और क्रिटिकल मिनरल्स समेत कई अहम क्षेत्रों पर बात होगी।भारत और कनाडा के कूटनीतिक रिश्तों में जमी बर्फ अब पूरी तरह पिघलती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल यानी 27 फरवरी से भारत के चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पीएम पद संभालने के बाद यह मार्क कार्नी की यह पहली भारत यात्रा है, जिसे दोनों देशों के बीच ‘नॉर्मलाइजेशन’ यानी संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read Also: USA: अमेरिका के संघीय जज का फैसला, ट्रंप प्रशासन की ‘तीसरे देश’ में डिपोर्टेशन पॉलिसी गैर-कानूनी

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के इस दौरे की शुरुआत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से होगी। 27 और 28 फरवरी को वे मुंबई में रहेंगे, यहां उनका पूरा फोकस आर्थिक सहयोग पर होगा। पीएम कार्नी भारत और कनाडा के दिग्गज सीईओ, वित्तीय विशेषज्ञों, नवाचारों और भारत में निवेश कर रहे कनाडाई पेंशन फंड्स के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।​1 मार्च को पीएम कार्नी नई दिल्ली पहुंचेंगे, यहां द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य चरण शुरू होगा।2 मार्च का दिन सबसे महत्वपूर्ण है। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम मार्क कार्नी के बीच डेलीगेशन लेवल की वार्ता होगी।

Read Also: गुरुग्राम: प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने भेजा कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, आरोपी गिरफ्तार

इस बैठक में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स, कृषि और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण स्तंभों पर चर्चा होगी। साथ ही, दोनों नेता ‘इंडिया-कनाडा सीईओ फोरम’ में भी शिरकत करेंगे।रिश्तों में नई गर्माहट​”यह दौरा भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। दोनों नेता एक ऐसी साझेदारी पर सहमत हुए हैं जो एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान पर आधारित हो।”इससे पहले दोनों नेता 2025 में कनानस्कििस और जोहान्सबर्ग में मिल चुके हैं।कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ समय के तनाव के बाद, यह यात्रा न केवल आर्थिक बल्कि सामरिक नजरिए से भी बेहद अहम है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *