केंद्रीय कैबिनेट में छाई ‘बिहार की जीत’, सभी मंत्रियों ने दी PM मोदी को बधाई

Bihar News: 'Bihar's victory' prevailed in the Union Cabinet, all the ministers congratulated PM Modi

Bihar News: केंद्रीय कैबिनेट की आज की बैठक में बिहार में एनडीए की भारी जीत का जश्न मना है। केंद्रीय कैबिनेट में मंत्रियों ने पीएम मोदी को जीत की बधाई देते हुए जोरदार तालियां बजाई। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र और तेजी से कदम बढ़ाएगा।

Read Also: Bahadurgarh: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत, सरकारी लापरवाही पर सवाल!

बिहार में एनडीए की भारी जीत ने आज केंद्रीय कैबिनेट रूम को भी बधाईयों की बहार में बदल दिया। आज की कैबिनेट मीटिंग में ‘बिहार की जीत’ ही छाई रही, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी मंत्रियों ने जोरदार तालियों के साथ बधाई दी। बिहार में एनडीए की करिश्माई जीत – 202 सीटों पर हुई है- ऐसे में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जीत का जश्न छा गया। बैठक शुरू होते ही केंद्रीय मंत्रियों ने मेज थपथपाई, तालियां बजाईं और पीएम मोदी को गर्मजोशी से बधाई दी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने कहा, “यह जीत NDA की एकजुटता और मोदी जी के नेतृत्व का प्रमाण है!”

Read Also: केंद्रीय कैबिनेट के लिए महत्वपूर्ण फैसले… केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी जानकारी

वहीं पीएम मोदी ने भी सभी का आभार जताते हुए कहा, “यह जनादेश जिम्मेदारियों को बढ़ाता है। NDA एक जैविक गठबंधन है, जहां एकता हमारी ताकत है। बिहार के विकास में केंद्र और तेजी से कदम बढ़ाएगा।” पीएम ने इसे सरकार की नीतियों की जीत बताते हुए बिहार के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया। साथ ही कैबिनेट बैठक में बिहार को ‘विकसित’ बनाने का संकल्प लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *