Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, सभी दलों के नेता हुए शामिल

Parliament

Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें दोनों सदनों के विधायी कार्यों और विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई।इस बैठक में सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभ में सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। Parliament

Read also- Mercedes Car Accident: दिल्ली के वसंत कुंज में मर्सिडीज ने 3 लोगों को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत

कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, कोडिकुनिल सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, समावादी पार्टी के अखिलेश यादव, डीएमके के तिरुचित शिवा और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को कहा कि विपक्ष निर्वाचन आयोग के साथ ‘‘मिलीभगत’’ से सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा कथित तौर पर ‘‘वोट चोरी’’ किए जाने का मुद्दा उठाएगा।

Read also-Sri Lanka: श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के बाद भारत का राहत अभियान जारी

उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि जब लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ की जा रही हो और सिर्फ “वोट चोरी” नहीं, बल्कि ‘‘वोट डकैती’’ की जा रही हो, तो यह एक मुद्दा अहम होगा।उनका कहना था, ‘‘जब लाल किले के पास विस्फोट हो रहा है, तो यह एक मुद्दा है। प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति विफल हो गई है। ये सभी मुद्दे उठाए जाएंगे।’शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 19 दिसंबर को समाप्त होगा।Parliament

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *